Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल में मानसून का कहर, पर्यटन क्षेत्र भाग सूनाग में बादल फटने से मची तबाही

The fierce form of monsoon has been seen in Dharamsala, Himachal. At the same time, in the tourist area Bhagsunag located in Dharamshala

समग्र समाचार सेवा
धर्मशाला, 12जुलाई। हिमाचल के धर्मशाला में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला है। वहीं जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित पर्यटन क्षेत्र भागसूनाग में सोमवार को बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है। यहां भीषण बारिश हुई है। शुरुआती रिपोर्ट में इसे बादल फटने की घटना बताई जा रही है। इस कारण धर्मशाला के मांझी नदी में पानी का तेज बहाव देखा गया,देखते ही देखते एक छोटे से नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया। नाले के ओवरफ्लो होने से आई बाढ़ में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां पानी में बह गईं। कुदरत का ये भयंकर रूप देखकर लोग सहम गए। बीती रात से ही प्रदेश भर में तेज बारिश हो रही है नदी-नाले उफान पर हैं।

इस नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं। बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊफान आने के कारण सहमे हुए हैं। भागसूनाग में इस वक़्त अफरा-तफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर मौके का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है।

Exit mobile version