Site icon Samagra Bharat News website

मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने से होने वाले जानी नुकसान पर प्रधानमंत्री ने दुख व्यक्त किया

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed grief over the loss of lives due to lightning in some areas of Madhya Pradesh.

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 12जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में आसमानी बिजली गिरने से होने वाले जानी नुकसान पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने पीड़ितों के लिये अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक ट्वीट में कहा गया है, “मध्यप्रदेश के कुछ भागों में बिजली गिरने से होने वाला जानी नुकसान दुखद है। राज्य सरकार पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के करीबी परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जायेगीः प्रधानमंत्री मोदी।”

Exit mobile version