Site icon Samagra Bharat News website

विदेशों में भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा, ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रेग केली ने मांगा उधार

Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath is famous not only in the state but in the whole country. People liked his way of working. The biggest thing is the way they have started cracking down on criminals and criminal activities in the state.

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मात्र राज्य में ही नही बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है। उनका कार्य करने का तरीका लोगों ने खुब पसंद किया। सबसे बड़ी बात जिस तरह से इन्होंने राज्य में अपराधियों और अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसना शुरू किया है। उससे अपराध में कमी तो आई है, साथ ही उनके चर्चे भी खुब हो रहे है। सभी राज्य के नागरिक उनके जैसा ही सीएम अपने राज्य में भी होने की उम्मीद करने लगे है। ये तो रही राज्य की बात लेकिन जिस तरह से सीएम योगी ने अपने राज्य में कोरोना मामलों पर भी काबू पाया, उससे तो वे देश ही बल्कि विदेशों में फेमस हो रहे है।
कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान इसे काबू पाने के तरीके और मैनेजमेंट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर तरफ तारीफ हो रही है। अब उनके प्रसंशको के लाइन में ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली भी शामिल हो चुके है। जी हां, ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। इतना ही नही, क्रैग केली को सीएम योगी का काम इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने कहा कि क्या हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उधार मिल सकते हैं?

शनिवार 10 जुलाई को आस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने अपने ऑफिशियल ट्वविटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि क्या भारत अपने उत्तर प्रदेश के सीएम, सीएम योगी आदित्यनाथ को हमें उधार दे सकते हैं, जिससे वो हमें आइवरमेक्टिन की कमी की समस्या से निकाल सकें। इसकी वजह से हमारे देश में निराशाजनक हालात पैदा हो गए हैं।
शनिवार से ही क्रैग केली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूपी में योगी मॉडल की तारीफ करने से ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग कैली खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने योगी आदित्यनाथ को उधार देने की बात तक कह दी है।

बता दें कि क्रैग कैली ने जे चैमी के किए गए एक ट्वीट के जवाब में ये बात कहीं हैं। जे चैमी के ट्वीट में बताया गया था कि यूपी में भारत के 17 फीसदी लोग रहते हैं। पिछले 30 दिन में कोरोना की वजह से हुई कुल मौतों में सिर्फ 2.5 फीसदी यूपी में हुईं और 1 फीसदी से भी कम संक्रमित यहां पाए गए। जबकि महाराष्ट्र में भारत की कुल आबादी के 9 फीसदी लोग रहते हैं। यहां 18 प्रतिशत कोरोना के केस मिले हैं और 50 फीसदी संक्रमितों की मौत हुई। अब यह आकंडे भी गवाह है कि सीएम योगी का कार्य और कोरोना को काबू करने में उनके हथकंडे ज्यादा कारगार है। वाकई में सीएम योगी अपने राज्य के लिए वह कार्य कर रहे है जो हर किसी के बस की बात नही है।

 

Exit mobile version