Site icon Samagra Bharat News website

मध्यप्रदेश: 9 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 4 दिवसीय सत्र में होगी कुल चार बैठकें

The date of Madhya Pradesh Vidhan Sabha session has been announced. Giving information about the session yesterday i.e. on Monday,

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 13जुलाई। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। कल यानि सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने सत्र की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मानसून सत्र 9 अगस्त से शुरू होगा। चार दिवसीय ये मानसून सत्र 9 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा।
बता दें कि बीते मार्च में बजट सत्र बुलाया गया था, लेकिन हंगामे और हालातों को देखते हुए उसे समय से पहले ही स्थगित कर दिया गया था।

बैठक में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य होगा। इस बजट सत्र में वित्त विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक अनुमान बजट प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें कोरोना संकट के समय स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर विभागों द्वारा किए गए खर्च के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा, साथ ही अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर पालिका विधि संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किया जाएगा।

Exit mobile version