Site icon Samagra Bharat News website

कब से शुरू होगा पवित्र महीना सावन, कितने पड़ेंगे सोमवार

In the holy month of Sawan, the gaiety of Shiva devotees is immense. This month of Lord Shiva holds special significance in Hinduism.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जुलाई। सावन के पवित्र महीना में शिवभक्तों का हर्षोउल्लास का अत्यधिक होता है। भगवान शिव का यह महीना हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। सावन के महीने में ही कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। वैसे तो सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है लेकिन सावन माह में सोमवार के दिन का खास महत्व होता है। ये दिन मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला कहा गया है।
यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. यही कारण है कि इस समय में भगवान शिव का पूजन विशेष फलदायी होता है. सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. खासतौर से सावन के सोमवार को की गई पूजा, व्रत, उपाय तुंरत फल प्रदान करने वाले कहे गए हैं। भगवान शिव और मां पार्वती की एक साथ पूजा करने से सौभाग्य का वरदान मिलता है। इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई 2021 से प्रारंभ होगा जो 22 अगस्त 2021 को समाप्त होगा।

सावन के सोमवार 2021-इस साल श्रावण मास में 4 सोमवार पड़ेंगे

सावन का पहला सोमवार – 26 जुलाई 2021
सावन का दूसरा सोमवार – 02 अगस्त 2021
सावन का तीसरा सोमवार – 09 अगस्त 2021
सावन का चौथा सोमवार – 16 अगस्त 2021

Exit mobile version