Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब-उत्तराखंड के बाद अब गोवा में भी सीएम केजरीवाल ने लगाई वादों की झडियां

After Punjab-Uttarakhand, now CM Kejriwal has made a flurry of promises in Goa as well. Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

समग्र समाचार सेवा

पणजी, 14जुलाई।  पंजाब-उत्तराखंड के बाद अब सीएम केजरीवाल ने  गोवा में भी  वादों की झडियां लगा दी है।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब-उत्तराखंड के बाद अब गोवा के लोगों को भी 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे. अपने दो  दिवसीय यात्रा पर गोवा पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले फ्री बिजली की घोषणा कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में अगर इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो हर महीने लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और इसके अलावा किसानों के लिए पूरी तरह से बिजली फ्री होगी. बता दें कि पंजाब और उत्तराखंड के बाद यह तीसरा राज्य है जहां दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इस तरह का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने गोवा की जनता से चार वादे किये हैं. पहला वादा है हर घर को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी. दूसरा वादा है कि जितनी भी पुरानी बिजली बिल है उसे माफ कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि गोवा वालों को हर दिन 24 घंटे बिजली मुहैया करायी जायेगी. साथ ही केजरीवाल ने गोवा के किसानों को कृषि कार्य में इस्तेमाल के लिए बिजली भी मुफ्त देने का वादा किया है।

Exit mobile version