Site icon Samagra Bharat News website

कल की तुलना में आज फिर बढ़े कोरोना के नए मामलें, 624 लोगों की हुई मौत

There has been a decrease in the figures of corona in the country, but the death toll remains the same, which is very worrying. The lowest number of cases have been registered in the country on Saturday in the cases of corona infection after 70 days.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 14जुलाई। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन मौत के आंकड़ों में कमी आ गई है। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर एक्सपर्ट्स व डॉक्टरों द्वारा लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में 38,792 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 624 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसी दौरान 41,000 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. अबतक 3,01,04,720लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 4,29,946 एक्टिव मामले हैं और अबतक कोरोना संक्रमण से 4,11,408 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोग संक्रमित हुए व हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार व एक्सपर्ट्स द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है. संभावना जताई गई है कि कोरोना की तीसरी लहर अगर आती है तो बच्चों को यह ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी. वहीं कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट और कप्पा वेरिएंट के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. राजस्थान में कप्पा वेरिएंट के 11 मामले सामने आए हैं।

Exit mobile version