Site icon Samagra Bharat News website

अब आसान नहीं होगा यूपी में प्रवेश, योगी सरकार ने जारी किया नया आदेश

Getting admission in UP will not be easy. Chief Minister Yogi Adityanath said that those coming from other states should be

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 14जुलाई। भले ही देश में कोरोना की दूसरी लहर से राहत मिल रही है लेकिन तीसरी लहर से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अभी से अलर्ट मोड में है। इसलिए अब यूपी में प्रवेश पाना आसान नही होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्य राज्यों से आने वालों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाए। सीएम ने यह भी आदेश दिया है कि स्थानीय प्रशासन फल मण्डी, सब्जी मण्डी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्र न होने देने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार को टीम-9 की बैठक में दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के सम्बन्ध में आवश्यक विचार-विमर्श कर नीति शीघ्र तैयार की जाए। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि 12 जुलाई, 2021 से ‘दस्तक अभियान’ प्रारम्भ हो गया है। यह अभियान 25 जुलाई, 2021 तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का विशेष अभियान चलेगा।

100 वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्रत्येक जिले में प्रतिदिन कम से कम 100 वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों को दवा आदि की उपलब्धता के लिए आशा वर्कर का सहयोग भी लिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा संचालित करने के सम्बन्ध में भी विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अलर्ट सिस्टम विकसित करें।

Exit mobile version