Site icon Samagra Bharat News website

कई शहरों में 110 रु के करीब पहुंचा पेट्रोल का दाम, यहां जानें अपने शहर का भाव

Government oil companies have increased the price of petrol and diesel again today. Today, the price of petrol has been increased by 35 paise

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बाद आज फिर बढ़ोत्तरी कर दी है। आज पेट्रोल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर तो वहीं डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये लीटर के करीब पहुंच गए हैं. बता दें कि तेल कंपनियों ने कल ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया था. इससे पहले सोमवार को भी पेट्रोल व डीजल की कीमते बढ़ाई गई थीं.

राजधानी दिल्ली में मई से लेकर अब तक 39 बार तेल की कीमतों में इजाफा हो चुका है. इन 39 दिनों में पेट्रोल 10.79 रुपये और डीजल 8.99 रुपये महंगा हो चुका है. वहीं, जुलाई महीने की बात करें तो इस महीने में अब तक कुल 9 बार पेट्रोल के भाव बढ़े हैं. मई में 16 बार और जून में 16 बार पेट्रोल के भाव बढ़े थे
पेट्रोल-डीजल का भाव
दिल्ली – पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर

मुंबई – पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई – पेट्रोल 102.23 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – पेट्रोल 101.74 रुपये और डीजल 3.02 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु – पेट्रोल 104.94 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ -पेट्रोल 98.63 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना – पेट्रोल 103.91 रुपये और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर

भोपाल – पेट्रोल 109.89 रुपये और डीजल 98.67 रुपये प्रति लीटर

जयपुर – पेट्रोल 108.40 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम – पेट्रोल 99.17 रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर

Exit mobile version