Samagra Bharat News website

एक दूजे के हुए दिशा परमार और राहुल वैद्य, यहां देंखे शादी के फोटोज- वीडियोज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जुलाई। सिगं राहुल वैद्य और एक्टर दिशा परमार की शादी का फैन्स को बेसब्री से इंतजार था। आज उनका इंतजार खत्म हो गया है। दिशा- राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर दिशा परमार और राहुल वैद्य के वेडिंग फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इसरानी फोटोग्राफी के सोशल मीडिया पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिशा परमार का ब्राइडल मेकअप होते दिख रहा है। दिशा इस वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैन्स दिशा की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दिशा- राहुल की शादी में अली गोनी भी नजर आ रहे हैं। अली गोनी दूल्हे की टीम से नजर आ रहे हैं और काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। अली के फोटोज और वीडियोज भी फैन पसंद कर रहे हैं और उन्हें सच्चा व अच्छा दोस्त बता रहे हैं।

दिशा- राहुल की शादी में ढेर सारी मस्ती देखने को मिल रही है। एक ओर जहां राहुल वैद्य शादी के खास मौके पर काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं तो वहीं दिशा की मुस्कान भी सभी का दिल जीत रही है।

दोनों के मेहँदी से लेकर हल्दी सेरेमनी तक के फोटोज और वीडियो वायरल हुए हैं. फिलहाल राहुल और दिशा की शादी के वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया है। इन वीडियो को देखकर राहुल और दिशा को सभी तरफ से बधाइयां मिल रही है।

Exit mobile version