Site icon Samagra Bharat News website

अजय देवगन की इस फिल्म में करीना कपूर खान ने “किसिंग सीन” के लिए किया था इन्कार, जानें क्या है कारण

Who would not know about Bollywood's top stars actor Ajay Devgan and actress Kareena Kapoor Khan. Both have also worked

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जुलाई। बॉलीवुड के टॉप स्टार्स अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बारें में कौन नही जानता होगा। दोनों ही कुछ फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने खुब धमाल भी मचाया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म में अजय देवगन के साथ किसिंग सीन के लिए करीना कपूर खान ने मना कर दिया था?

साल 2013 में प्रकाश झा निर्देशित फिल्म सत्याग्रह रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय और करीना की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म के एक गाने ‘रस के भरे तोरे नैन सांवरिया’ में दोनों को इंटीमेट होना था। वहीं गाने में करीना और अजय को लिप लॉक सीन भी फिल्माना था, लेकिन करीना ने इसके लिए सीधे तौर पर मना कर दिया था हालांकि फिल्म ओमकारा में करीना और अजय, इंटीमेट सीन्स दे चुके थे।

प्रकाश झा, अजय और करीना के बीच कम से कम एक किसिंग सीन चाहते थे, क्योंकि ये फिल्म का बेहद पैशनेट मूमेंट था। लेकिन इस समय करीना की शादी सैफ से हो चुकी थी जिसकी वजह से करीना ने किसिंग सीन के लिए इनकार किया था।
सत्याग्रह के सेट से करीना के एक को- स्टार ने कहा था, ‘ऐसा नहीं है कि करीना ने कभी बोल्ड सीन्स नहीं किए। उन्होंने बेझिझक हमेशा किरदार की हर मांग को पूरा किया है। लेकिन हर किसी को अपने लिए फैसले लेने का हक है। ऐसे में करीना ने शादी के बाद ये फैसला लिया और उसकी सभी को इज्जत करनी चाहिए।’

फिलहान इन दिनों बात करीना कपूर खान आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी में है तो वहीं अजय देवगन भी आरआरआर, मैदान, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मेडे, थैंक गॉड और रुद्र जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है।

Exit mobile version