Site icon Samagra Bharat News website

तालिबान-अफगान सेना के बीच झड़प में पुलित्जर अवार्ड से सम्‍मानित भारतीय फोटो पत्रकार दानिश की हत्या

An Indian photojournalist in Kandahar, Afghanistan has been killed in a clash between Taliban-Afghan forces. The name of the journalist

समग्र समाचार सेवा
काबुल, 16जुलाई। तालिबान-अफगान सेना के बीच झड़प में अफगानिस्‍तान के कंधार में मौजूद भारतीय फोटो पत्रकार की हत्‍या कर दी गई है। पत्रकार का नाम दानिश सिद्दकी बताया गया है। जानकारी के मुताबिक वो अंतरराष्‍ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर से जुड़े हुए थे। वो अफगानिस्‍तान की ताजा गतिविधियों पर कवरेज के लिए कुछ दिनों से वहां पर गए थे। दानिश पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। उनकी मौत पर अफगानिस्‍तान में मौजूद भारतीय राजदूत फरीद मामुंदजे ने गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने बताया कि दो सप्‍ताह पहले ही उनकी मुलाकात दानिश से हुई थी। फरीद ने उन्‍हें अपना करीबी देश बताया है।

आपको बता दें कि दानिश को अफगान सेना और तालिबान के बीच गोलीबारी के दौरान गोली लग गई थी जिसके कारण उनकी मौत हुई है।
दानिश की मौत ऐसे समय में हुई है जब ताशकंद में अफगानिस्‍तान के मुद्दे पर खास कांफ्रेंस चल रही थी। दो दिवसीय इस बैठक में भारत समेत पाकिस्‍तान के भी प्रतिनिधि मौजूद थे। भारत से इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्‍तान की तरफ से इमरान खान ने इसमें शिरकत की थी।

Exit mobile version