Site icon Samagra Bharat News website

अगले 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है कारण

There have been many bank holidays in the month of July and there are many more, so you must check the list of holidays

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जुलाई। जुलाई महीने में बैंकों की कई छुट्टियां हो चुकी हैं और कई बाकी है तो आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 17 जुलाई से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे. बता दें ये छुट्टी सभी राज्यों के हिसाब से अलग-अलग है। बता दें कि रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

5 बंद रहेंगे बैंक-
17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
18 जुलाई 2021 – रविवार
19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)
20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

आगे आने वाली छुट्टियां
अगर बैंक की आगे आने वाली छुट्टियों की बात करें तो 24 जुलाई को चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा 25 जुलाई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. साथ ही 31 जुलाई को शनिवार केर पूजा की वजह से अगरतला के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप रिजर्व बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक कर सकते हैं।

Exit mobile version