Site icon Samagra Bharat News website

कुछ और नही मिला तो कटहल और अनानास में छिपाया 4 करोड़ का गांजा, DRI ने किया सीज

The Pune unit of DRI has seized 1878 kg of ganja from a truck on the Pune-Solapur highway. The total value of the seized ganja

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 17जुलाई। डीआरआई की पुणे यूनिट ने पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक ट्रक से 1878 किलो गांजा बरामद किया है। सीज किए गए गांजे की कुल कीमत पौने चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।
अपराधियों को अपराध करने के नायाब तरीके अपनाना आम बात हो गई है। अब इन्हें कुछ और नही मिला तो इन लोगों नें आंध्र प्रदेश से निकले ट्रक में गांजे को अनानास और कटहल में के बीच छिपा दिया।
लेकिन डीआरआई की टीम जो पहले से ही सचेत उसने भी अपराधियों को पकड़ने की कसम खाई थी। टीम ने पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रक को पकड़ने ने लिए जाल बिछाया। जैसे ही हाईवे से आंध्र प्रदेश का ट्रक आता दिखाई दिया, वैसे ही उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई। शुरुआती जांच में लगा कि ट्रक में अनानास और कटहल ही भरा है। इसके बाद जब ट्रक की पूरी तरह से जांच की गई तो अनानास और कटहल के नीचे 40 बैग मिले. इन बैग के अंदर 1878 किलो गांजा भरा हुआ था. इसकी कीमत पौने चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बता दें कि इस ट्रक को एक मारुति कार एक्‍सकॉर्ट कर रही थी. डीआरआई की टीम ने ट्रक में सवार दो लोगों और कार में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से गांजा लेकर महाराष्‍ट्र के अलग-अलग जगहों पर पहुंचाया करते थे. बयान के आधार पर डीआरआई की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version