Site icon Samagra Bharat News website

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज: जानें कब और कहां देखें भारत-श्रीलंका का पहला वनडे मैच

After going ahead for five days due to covid, the India-Sri Lanka ODI series finally starts on Sunday. The first match of the series

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 17जुलाई। कोविड की वजह से पांच दिन आगे बढ़ने के बाद भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज आखिरकार रविवार से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुवाई वाली एक युवा भारतीय टीम श्रीलंका का उसकी जमीन पर सामना करेगी।

जहां टीम इंडिया अपने प्रमुख खिलाड़ियों- विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के बिना खेल रही हैं, वहीं दूसरी ओर श्रीलंका के पास भी उसके चार शीर्ष क्रम बल्लेबाज- कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणथिलाका नहीं हैं। ऐसे में दोनों ही टीमों के पास टी20 विश्व कप से पहले अपने सीमित ओवर फॉर्मेट खिलाड़ियों की क्षमता आकने का सुनहरा मौका है।
कहां देंखें भारत-श्रीलंका पहला वनडे मैच?

सोनी स्पोर्ट टू भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का प्रसारण भारत में करेगा। सीरीज का पहला वनडे मैच सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा भारत-श्रीलंका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिप ऐप पर देखी जा सकती है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 18 जुलाई को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

श्रीलंकाई स्क्वाड: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उप कप्तान), अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसंका, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, आशेन बंडारा, मिनोड भानुका, लाहिरु उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चनेरा, लक्षन संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, ईशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रेमा, असिथा फर्नांडो, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा, इसुरु उदाना।

Exit mobile version