Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज, कहा- इस्तीफे की खबर बिलकुल गलत

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरू,17जुलाई। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज अपनी इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर दिया। येदियुरप्पा ने कहा कि वे अभी इस्तीफा नहीं देंगे। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कल मैं पीएम से मिला, हमने राज्य के विकास पर चर्चा की और मैं अगस्त में फिर से आऊंगा…ऐसी खबरों का कोई मूल्य नहीं है।

उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, वो अगस्त में फिर दिल्ली आएंगे। इस्तीफे की खबर बिलकुल गलत है। उन्होंने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें सच्चाई नहीं है।

बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को लेकर कई खबरें आ रही थीं। इसी को लेकर येदियुरप्पा ने अपना जवाब दिय़ा है।
बता दें कि कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। उसके बादे से उनके इस्तीफे की खबर ने जोर पकड़ लिया.. इसके बाद येदियुरप्पा ने कहा कि किसी ने मुझसे मेरा इस्तीफा नहीं मांगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि बैठक में हमने आज कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा।

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग 20 मिनट की मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मेकेदातु बांध परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया।

Exit mobile version