Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना के दैनिक मामलों में राहत, पिछले 24 घंटों में सामने आए 38,079 नए कोविड-19 केस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जुलाई। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कभी कमी आ रही है तो कभी मामलें बढ़ते हुए नजर आ रहे है। बीते कई दिनों सें यही सिलसिला चल रहा है। मामलें कम और ज्यादा होते हुए दिख रहे है। बात करें पिछले 24 घंटे की तो शनिवार सुबह को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,079 नए कोरोना केस आए हैं। इसके अलावा 560 संक्रमितों की जान चली गई है। इससे पहले शुक्रवार को 38,949 और गुरुवार को 41,806 नए केस सामने आए थे।

हालांकि, 24 घंटे में 43,916 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना से उबरने वालों की कुल संख्या 3,02,27,792 हो गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 5% से नीचे बनी हुई है और फिलहाल यह 2.10 % पर है। देश में इस समय 4 लाख 24 हजार लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये एक्टिव मामले कुल मामलों का 1.36% हैं। देश भर अब तक कोरोना से कुल 4,13,091 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान अब तक कुल 3 करोड़ 2 लाख 27 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभी भी कोरोना संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील है। इसलिए तीसरी लहर को लेकर बार-बार शंका जाहिर की जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह रोजाना पांच लाख से अधिक हो गए हैं।

Exit mobile version