Samagra Bharat News website

राज्यपाल से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती चन्द्राकर तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 18जुलाई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री श्रीमती मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।
राज्यपाल से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने की सौजन्य भेंट:
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।

Exit mobile version