समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18जुलाई। आखिरकर लंबे प्रयास के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अपने मकसद में कामयाब हो ही गए है। पंजाब कांग्रेस संकट आज खत्म हो गया है और फैसला आखिरकार ले लिया गया है नवजोत सिंह सिद्धू के हक में ही गया है।

जिन लोगों को प्रदेश में वक्रिंग प्रेसिडेंट बनाया गया है उसमें संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा का नाम शामिल है. यानी अब साफ हो गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और राज्य में कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्दू के हाथ होगी।