Site icon Samagra Bharat News website

आजम खान की हालत खराब, ऑक्‍सीजन लेविल गिरा, सीतापुर जेल से लखनऊ किया गया शिफ्ट

Samajwadi Party MP from Uttar Pradesh Azam Khan has once again deteriorated due to which he is being taken from Sitapur Jail

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 19जुलाई। उत्‍तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है जिसके कारण उन्हें सीतापुर जेल से उन्‍हें सीतापुर से लखनऊ ले जाया जा रहा है। उनका ऑक्‍सीजन लेविल भी घट गया है। उन्‍हें सीतापुर जेल से लखनऊ ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज़म ख़ान को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से सीतापुर से लखनऊ ले जाया जा रहा है. एसडीएम अमित भट्ट ने बताया, “उनकी हालत ठीक नहीं है और उनका ऑक्सीजन 90 के क़रीब है, जिसके चलते उनको शिफ्ट किया जा रहा।”
बता दें कि बीते समय में सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे के कोरोना संक्रमण के बीमार होने की खबरें सामने आईं थीं, जिसमें बताया गया था कि उनका इलाज लखनऊ के एक बड़े अस्‍पताल में कराया गया था।

Exit mobile version