Site icon Samagra Bharat News website

ISI ने तालिबान को दिया आदेश, कहा- अफगानिस्तान में भारत की संपत्तियों को बर्बाद करो

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। अमेरिकी और NATO सेनाओं के वापसी के बीच अफगानिस्तान में तेज़ी से हालात बदल रहे है. दावा किया जा रहा है कि देश के करीब दो तिहाई हिस्से पर तालिबान ने फिर से कब्ज़ा कर लिया है. इस बीच पाकिस्तान ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जाकनारी के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने तालिबान को आदेश दिया है कि वो अफगानिस्तान में भारत की संपत्तियों को निशाना बनाए. बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान के भी कई लड़ाके तालिबान के साथ मिलकर अफगानिस्तान की सरकार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान ने तालिबान के लड़ाकों को भारत की संपत्तियों को बर्बाद करने के लिए खास निर्देश दिए हैं। अनुमान के मुताबिक अफगानिस्तान में जंग के मैदान में करीब 10 हज़ार पाकिस्तानी उतर गए हैं. ये खुलेआम तालिबान का समर्थन कर रहे हैं।

Exit mobile version