Site icon Samagra Bharat News website

मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो करें ये उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

many special measures have been mentioned in Lal Kitab. By doing these, the grace of Maa Lakshmi is definitely obtained.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। हर कोई चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। मां के प्रसन्न होने से धन का आगमन आरंभ होता है और घर में किसी चीज की कमी नहीं रहती।

यूं तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न के कई उपाय हैं, पर लाल किताब में इसके कई विशेष उपायों का जिक्र किया गया है. इन्हें करने से मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है-

लाल किताब के अचूक उपाय
सोना और केसर को एक साथ रखें. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं. सुगंधित अगरबत्ती जलाएं.
नौ कन्याओं को हरे रंग का रुमाल बांट दें. यह उपाय करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं.
रात में पलंग के नीचे सिरहाने की ओर किसी पात्र में जौ भरकर रख दें. सुबह उठकर ये जौ किसी पशु को खिला दें.
शनिवार को रोटी पर घी लगाकर कुत्ते के खिलाएं इससे धन संबंधित समस्याओं से निजात मिलती है.
21 शुक्रवार तक लगातार पांच कन्यायों को खीर व मिश्री का प्रसाद बांटें.
घर, दुकान या शोरूम में एक अलंकारिक फव्वारा रखें.
पूजा घर में अभिमंत्रित श्रीयंत्र रखें.

Exit mobile version