Site icon Samagra Bharat News website

पीएम मोदी कल कोरोना महामारी की स्थिति पर सभी दलों के साथ करेंगे बैठक 

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 19जुलाई। कोरोना टीकाकरण नीति और महामारी पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में कोरोना से निपटने को लेकर एक प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने अपने सूत्रों के हवाले से दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में कोरोना महामारी के बारे में सार्थक चर्चा का आह्वान किया। महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। महामारी के खिलाफ भारत का टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संसद के मानसून सत्र में पीएम मोदी ने कहा ‘कोविड -19 वैक्सीन ‘बाहु’ (बाहों) में दी जाती है, और जो इसे लेते हैं वे ‘बाहुबली’ बन जाते हैं। कोरोना से लड़ने के लिए बाहुबली बनने का एक ही तरीका है कि टीका लगवाएं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 40 करोड़ से ज्यादा लोग ‘बाहुबली’ बन चुके हैं। इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।’

पीएम मोदी ने कहा कि महामारी पर बहस को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि सरकार को संसद सदस्यों (सांसदों) से व्यावहारिक सुझाव मिल सकें।

उन्होंने कहा ‘अगर कुछ कमियां हैं, तो उन्हें सुधारा जा सकता है और हम इस लड़ाई में एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। मैंने सभी फ्लोर नेताओं से भी अनुरोध किया है कि मंगलवार शाम को समय निकालें क्योंकि मैं उन्हें महामारी की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) देना चाहता हूं।’

Exit mobile version