Site icon Samagra Bharat News website

राज्यपाल अनुसुईया उइके को श्री नेताम ने आदिवासी समाज की समस्याओं से कराया अवगत

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 19जुलाई। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री अरविंद नेताम ने भेंट की। साथ ही राज्यपाल को आदिवासी समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने आदिवासी जमीन पर अवैध अतिक्रमण, फर्जी आदिवासी बनकर मुआवजा लेना और गलत परिसीमन के कारण आरक्षित विधानसभा क्षेत्र का सामान्य हो जाना, आदिवासियों पर उत्पीड़न इत्यादि जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने उन्हें उनके समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version