Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, देर रात से हो रही झमाझम बारिश से गर्मी से मिली निजात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रविवार रात से ही लगातार रुक- रुक कर बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहाना हो गया है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, कल शाम चार बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इससे मौसम खुशनुमा हो गया. वहीं, रात 10 बजे के बाद बारिश भी शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है. हालांकि, अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. झमाझम बारिश हो रही है।
इस साल दिल्ली- एनसीआर में काफी देर से मानसून पहुंचा है. ऐसे में लोग गर्मी से परेशान थे. हालांकि, पिछले हफ्ते कुछ मिनट के लिए बारिश हुई थी. लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी से निजात नहीं मिली थी और अब जब बारिश खुलकर हुई तो गर्मी से भी छुटकार मिली है।

Exit mobile version