Site icon Samagra Bharat News website

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला क्रिकेट की सुप्रसिद्ध खिलाड़ी स्नेहा राणा को किया सम्मानित

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 20जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय महिला क्रिकेट की विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी स्नेहा राणा को क्रिकेट के प्रति उनके योगदान लिए सम्मानित किया। उन्होंने स्नेहा राणा के निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने और भारतीय महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों तक पहुंचाएं के किए उन्हें शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति कोटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version