Site icon Samagra Bharat News website

भारत vs श्रीलंका: श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जुलाई। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे वन-डे में श्रीलंका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है जबकि भारतीय टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी है। टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज जीतनेका रहेगा।  फिलहाल, तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। आठ ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 50 के पार हो गया है। अविष्का फर्नांडो 25 और मिनोड भानुका 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, भारत को पहले विकेट की तलाश है।

Exit mobile version