Site icon Samagra Bharat News website

विश्वास की छलांग- एम.एल. नत्थानी

एम.एल. नत्थानी

 

 

 

 

 

विश्वास की छलांग……..

 

विपत्ति के समय विश्वास
की छलांग सहारा देती है
मजबूत आत्म विश्वास से
संकट से किनारा लेती है

साधन हीन लोगों के मन
ज्यादा सामाजिक होते हैं
विषमता की खाई पाटने
अधिक न्यायिक होते हैं।

नैराश्य के घोर भंवर में
विश्वास के हौसले होते हैं
उजड़े हुए चमन में जैसे
खुद के ही घोंसले होते हैं

विश्वास की छलांग बेहद
उत्साहित करती रहती है
क्रियाशील मनुष्य सहज
पुलकित करती रहती है।

एम.एल. नत्थानी

Exit mobile version