Site icon Samagra Bharat News website

23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजे गए शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20जुलाई। शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके पार्टनर रयान थारप को भी हिरासत में भेजा गया है।

बता दें, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उसे कुछ एप्स पर दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया। लंबे वक़्त से चल रही पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राज कुंद्रा मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता हैं।
पोर्नोग्राफी और पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामलों में भारत देश का कानून सख्त है। ऐसे मामलों में फंसने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस रजिस्टर होता है और साथ ही अश्लील कंटेंट को पब्लिश या डिस्ट्रीब्यूट करने पर एंटी पोर्नोग्राफी लॉ भी लागू होता है।
बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों पर बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराया था। पूनम का कहना था कि राज और सहयोगियों की कंपनी Armsprime Media में उन्होंने एक कॉन्ट्रैक्स साइन किया था और वो लोग उनका एप देख रहे थे। पूनम का आरोप था कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद भी कंपनी गैर कानूनी तरीके से उनका कंटेंट लेकर इस्तेमाल कर रही है।

Exit mobile version