Site icon Samagra Bharat News website

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या युवाओं के साथ करेंगे केदारनाथ जी के दर्शन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भेंट कर दिया निमंत्रण

National President of BJYM Tejashwi Surya will visit Kedarnath ji with the youth, National Vice President Neha Joshi presented the invitation

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 21 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन मंत्री श्री बीएल संतोष और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या से भेंट कर नवीन दायित्व के लिए आभार प्रकट किया। संगठन मंत्री ने उन्हें मंगल कामना और शुभकामनाएं दीं तथा सेवा ही संगठन की भावना को सार्थक सिद्ध करने के लिए संपूर्ण ऊर्जा और सेवा भाव के साथ भाजयुमो के कार्यों में जुट जाने का मंत्र प्रदान किया।
नेहा जोशी ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बैंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या को उत्तराखंड आने व केदारनाथ की के दर्शन का आमंत्रण दिया जिसे सूर्या ने सहर्ष स्वीकार किया । जोशी के कहाँ कि यात्रा खुलते ही सूर्या जी का यहाँ स्वागत किया जाएगा ।
गौरतलब है की नेहा जोशी को भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने वाली उत्तराखंड से वह पहली व्यक्ति हैं।

Exit mobile version