Site icon Samagra Bharat News website

उत्तराखंड: गणेश गोदियाल में बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 24जुलाई। आखिर लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष को चुन लिया है। आज जारी पत्र के अनुसार, उत्तराखंड में कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं संगठन की कमान यानी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बनाया जा रहा है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को आगामी उत्तराखंड विधानसभआ चुनाव 2022 के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस की कमान श्रीनगर गढ़वाल से विधायक रह चुके हैं गणेश गोदियाल के हाथों में रहेगी और नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह होंगे। उत्तराखंड में कांग्रेस के सबसे मजबूत नेता हरीश रावत को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा था कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के बीच समन्वय बनाने लिए एक गढ़वाल और दूसरे को कुमाऊं से चुना जाएगा लेकिन यहां दोनों ही पदों पर गढ़वाल का वर्चस्व है। वहीं, कुमाऊं को साधने के लिए हरीश रावत का सहारा लिया गया है।

Exit mobile version