Site icon Samagra Bharat News website

पिछलें 24 घंटे में 29 लोग हुए कोरोना संक्रमित तो 415 कोविड संक्रमितों की गई जान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार चढ़ाव के बीच आज देश में पिछलें 3तीन महिनें में सबसे कम कोरोना के मामलें मिले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे में 29,689 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 415 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. इसी दौरान 42,363 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. अबतक 3,06,21,469 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 3,98,100 एक्टिव मामले हैं और अबतक कोरोना संक्रमण से 4,21,382 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में लाखों लोग संक्रमित हुए व हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार व एक्सपर्ट्स द्वारा लगातार चेतावनी दी जा रही है. संभावना जताई गई है कि कोरोना की तीसरी लहर अगर आती है तो बच्चों को यह ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी।

Exit mobile version