Site icon Samagra Bharat News website

कोरोना अपडेट : नए मामलों में भारी उछाल, 24 घंटों में मिले 43654 नए केस, 640 मरीजों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्‍ली, 28 जुलाई। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या हर दिन कम ज्‍यादा हो रही है. किसी दिन कोरोना का गिरता ग्राफ सुकून देता है तो दूसरे ही दिन बढ़ा आंकड़ा डराने लगता है. कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बी कोरोनावायरस के बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 43 हजार 654 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 640 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी. कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब 3 करोड़ 14 लाख 84 हजार 605 हो गई है.

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 3 लाख 99 हजार 436 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 6 लाख 63 हजार 147 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 22 हजार 22 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 44,61,56,659 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24 घंटे में 40,02,358 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है.

आंकड़ों में देखें राज्‍यों में कोरोना की क्‍या है स्थिति-
केरल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में आने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में से आधे मामले केरल से हैं. मंगलवार को केरल में 22,129 लोग संक्रमित हुए जबकि 156 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 13,415 लोग ठीक हुए. केरल में अब तक 33.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 31.43 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,327 लोगों की मौत हुई है.

Exit mobile version