Site icon Samagra Bharat News website

कौन हैं बसवराज सोमप्पा बोम्मई जो बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम, कैसा है इनका राजनीतिक सफर

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28जुलाई। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफें के बाद से ही यह चर्चा जोरों पर थी कि आखिर अब कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री कौन होगा….इस सब सवालों के बीच अब ये तय हो गया है कि बसवराज सोमप्पा बोम्मई कर्नाटक के नए सीएम होंगे। विधायक दल ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। बता दें कि बसवराज सोमप्पा बोम्मई..बीएस येदियुरप्पा के बेहद ख़ास और करीबी है और इन्होंने ही कर्नाटक के नए सीएम पद के लिए बोम्मई की अगुवाई की थी। बोम्मई लिंगायत समुदाय से आते हैं। उन्हें इस समुदाय का काफी मजबूत नेता माना जाता है।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया। येदियुरप्पा ने बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा और भाजपा विधायकों ने इस पर सहमति जताई। बोम्मई बुधवार दोपहर 3.20 बजे राजभवन में 30वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

61 वर्ष के बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुबली में हुआ था। पूर्व मुख्‍यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में बीई की डिग्री ली। बसवराज बोम्मई की पत्नी का नाम चेन्नम्मा हैं और उनके दो बच्चे हैं। बसवराज बोम्मई इस साल के शुरुआत में कर्नाटक के गृह मंत्री बनाए गए थे। वे कर्नाटक विधानसभा के 2004 से 2008 तक भी सदस्य रहे हैं। वह धारवाड़ से 1998 और 2004 में विधायक चुने गए। जब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने तो वे हावेरी जिले के शिगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
उनका पूरा नाम बसवराज सोमप्पा बोम्मई है। कर्नाटक के गृह मामले, कानून, संसदीय मामले के मंत्री रहे बोम्मई ने हावेरी और उडुपी के जिला प्रभारी मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इससे पहले उन्होंने जल संसाधन और सहकारिता मंत्री के रूप में कार्य किया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के पुत्र बसवराज ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई की है। बसवराज ने करियर की शुरुआत टाटा समूह से की थी। वह मैकेनिकल इंजीनियर होने के साथ ही पेशे से किसान और उद्यमी भी हैं। उन्होंने जनता दल से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वो 2008 में जनता दल से भाजपा में शामिल हुए थे। उनके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उसके बाद भाजपा पार्टी और सरकार में महत्‍वपूर्ण पदों को संभाल रहे हैं।

 

Exit mobile version