Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल में बढ़ाया गया कोविड-19 कर्फ्यू, जानें कब तक लागू रहेंगी पाबंदिया

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 29जुलाई। देश में कोरोना संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में आ रही है लेकिन देश कोरोना के तीसरी लहर की संभावना बताई जा रही है। हालांकि कुछ राज्य ने दैनिक मामलों में राहत को देखते हुए छूट तो दी है लेकिन कुछ राज्य सरकारें पूरी तरह छूट देने के मूड में नहीं हैं और कोविड-19 प्रतिबंधों को आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल सरकार ने भी आज गुरुवार को प्रदेश में कोविड-19 प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल सरकार ने कुछ ढील के साथ राज्य में COVID-19 प्रतिबंधों को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है. हालांकि आम लोगों को कुछ अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की गई है. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 31 जुलाई से इनडोर स्थानों में बैठने की 50 फीसदी क्षमता के साथ सरकारी कार्यक्रमों की अनुमति होगी. नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

 

Exit mobile version