Site icon Samagra Bharat News website

क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु, भारतीय हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को रौंदा, अतनु दास ने भी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29जुलाई। टोक्यो ओलंपिक में 29 जुलाई को स्टार शटलर पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला 21-15, 21-13 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. 12वें नंबर की खिलाड़ी ब्लिचफेल्ट के खिलाफ सिंधु की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है. भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था. वहीं भारत की पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ पूल ए मैच 3-1 से अपने नाम किया. इसी के साथ भारतीय टीम पूल में दूसरे स्थान पर रही. बात अगर तीरंदाजी की करें, तो पुरुष वर्ग में अतनु दास ने साउथ कोरिया के दिग्गज खिलाड़ी ओह जिन-हयेक को शूटऑफ में शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

आज ओलंपिक खेलों में मैरीकॉम भी 51 किलो वर्ग में अपना दावा पेश करेंगी. अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने गुरुवार से टोक्यो ओलंपिक की गोल्फ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. गोल्फ में 60 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे और कोई कट लागू नहीं होगा. पीजीए टूर के टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में जगह बनाने के बाद यहां पहुंचे लाहिड़ी अपने प्रदर्शन से लोगों को हैरान करने में सक्षम हैं. जानिए 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी किन ईवेंट्स में दावा पेश करेंगे।

Exit mobile version