Site icon Samagra Bharat News website

प. बंगाल में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से संन्यास

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 31 जुलाई। हाल ही में मोदी कैबिनेट से हटाए गए आसनसोल से बीजेपी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति और सांसद का पद छोड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह सिर्फ बीजेपी को पसंद करते हैं और वह किसी और पार्टी में नहीं शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने यह भी कहा है कि उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है।
बता दें कि पिछले दिनों जब उन्हें कैबिनेट से हटाया गया था तो उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह अपने लिए दुखी हैं।
उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि अलविदा.. मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति में होने की आवश्यकता नहीं है. मैं राजनीति से दूर रहकर भी अपना मकसद पूरा कर सकता हूं।”
बाबुल ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में अमित शाह और जेपी नड्डा को राजनीति छोड़ने के फैसले के बारे में बता दिया था। उन्होंने लिखा, ”मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कई मायनों में प्रेरित किया है। मैं उनके प्यार को कभी नहीं भूलूंगा।” 2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद दो बार आसनसोल से सांसद बने बाबुल ने आगे लिखा, ”सवाल उठेगा कि मैंने राजनीति क्यों छोड़ी? मंत्रालय के जाने से इनका कोई लेनादेना है क्या? हां वह है- कुछ लोगों के पास होना चाहिए! चिंता नहीं करना चाहते हैं तो अगर वह सवाल का जवाब देगी तो सही होगा- इससे मुझे भी शांति मिलेगी।”

 

Exit mobile version