Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी से कर्नाटक के नए सीएम बोम्मई ने की मुलाकात, राज्य में एम्स जैसे संस्थान को मंजूरी देने के लिए की मांग

समग्र समाचार सेवा
बैंग्लोर, 31 जुलाई। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बातचीत की। मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई पहली बार दिल्ली के दौरे पर आए हैं। बोम्मई ने यहां पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने यहां होटल अशोका में अपने राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। सीएम बोम्मई ने मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से हुबली-धारवाड़ और रायचूर के लिए एम्स जैसे संस्थान को मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री से कलबुर्गी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को क्षेत्रीय एम्स जैसे संस्थान में अपग्रेड करने की भी अपील की।

Exit mobile version