Site icon Samagra Bharat News website

हिमाचल में भूस्खलन से शहीद हुआ प्रतापगढ़ का लाल, मात्र 32 वर्ष के रितेश पाल ने 11 वर्ष की है देश की सेवा

समग्र समाचार सेवा
प्रतापगढ़, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान अंतू इलाके का रहने वाला सेना का जवान शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।

अंतू थाना क्षेत्र के पूरेभैया गांव निवासी रितेश पाल (32) वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वह सेना की इंजीनियरिंग कोर में नायब थे। इन दिनों उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में थी। शुक्रवार सुबह बारिश के कारण सड़क बाधित हो गई थी। वह अपने साथियों के साथ जेसीबी से सड़क ठीक करने में लगे थे। तभी भूस्खलन के कारण उनके ऊपर टूटकर पहाड़ गिर पड़ा।

जिससे वह जेसीबी समेत गहरी खाई में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रितेश पिछले महीने ही अपने घर पूरेभैया आए थे। करीब डेढ़ साल से वह मनाली में तैनात थे। उनका शव शनिवार तक घर पहुंचने की उम्मीद है। रितेश का छोटा भाई भी सेना में है।

 

 

Exit mobile version