Site icon Samagra Bharat News website

पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, शराब का तस्करी करने वाला आरोपी बंगाल टाइगर गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
बाढ़, 31 जुलाई। पटना पुलिस को आज को आज बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले आऱोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। बाढ़ थाना क्षेत्र के नाथ चक गांव से शराब कारोबारी बंगाल टाइगर उर्फ मनोज भगत को गुरूवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शराब कारोबारी बंगाल टाइगर मूल रूप से बेगूसराय जिला के छोटी बलिया गांव का रहने वाला बताया जाता है। लेकिन वह अपना बसेरा बाढ़ को बनाए था, यहां नाथ चक गांव में किराए के मकान में रहकर बरसों से शराब का अवैध कारोबार चोरी छिपे कर रहा था। वह दूसरे राज्यों से शराब मंगाकर वह पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का सप्लाई करता था।
बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बाढ़ में शराब की जब भी कोई बड़ी खेप पकड़ी गई है, किसी न किसी रूप में इसकी संलिप्तता पाई गई है। लेकिन इसकी पहचान नहीं होने के कारण पुलिस के नजरों अब तक यह बचता रहा। जब इसकी पुख्ता जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसके किराए के आवास पर गुरूवार की रात छापेमारी कर इसे धर-दबोचा गया। सूत्र बताते हैं कि इसने पूछताछ में पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस धंधे में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वहीं पुलिस गिरफ्तार बंगाल टाइगर को अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना जांच करा कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version