Site icon Samagra Bharat News website

होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी, एसबीआई का मानसून ऑफर में प्रोसेसिंग फीस में मिलेगी छूट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 2 जुलाई। देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है। यह मौजूदा प्रोसेसिंग फीस 0.40 प्रतिशत में एक महत्वपूर्ण कमी है।

बैक ने कल रात जारी बयान में कहा कि मानसून धमाका ऑफर सीमित अवधि के लिए है, जो 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है। एसबीआई के एमडी (आर एंड डीबी) सी एस सेट्टी ने कहा कि अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए हमें खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस में छूट की यह पेशकश घर खरीदारों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी और उन्हें ब्याज दर के रूप में आसानी से निर्णय लेने की दिशा में प्रोत्साहित करेगी, क्योंकि ब्याज दरें पहले ही अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। हम प्रत्येक भारतीय के लिए एक बैंकर बनने का प्रयास करते हैं और इस तरह राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनते हैं।
प्रोसेसिंग फीस, लोन का वो शुल्क होता है, जिसका कर्ज लेने के साथ ही भुगतान करना होता है। मौजूदा समय में एसबीआई के होम लोन पर 0.40 फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेता है। अब एसबीआई के नए फैसले के बाद ग्राहक जब होम लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो उन्हें प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। जाहिर सी बात है कि ग्राहकों का बोझ कम होगा।

Exit mobile version