Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने दसवीं कक्षा के छात्रों को सीबीएसई की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर दी बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अगस्त।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दसवीं कक्षा के छात्रों को सीबीएसई की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर बधाई दी है। उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरे युवा दोस्तों को बधाई, जिन्होंने सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। छात्रों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’

Exit mobile version