Site icon Samagra Bharat News website

T20 वर्ल्ड कप: जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अगस्त। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टी20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान कर चुका है और साथ ही कौन से ग्रुप में कौन सी टीम होगी, इसकी भी घोषणा की जा चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच लीग राउंड का मैच खेला जाएगा, यह तब ही तय हो गया था, जब आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप ऐलान किए थे। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-2 में साथ हैं और सुपर-12 में दोनों के बीच मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स को जिस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है, उसकी तारीख सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है।

Exit mobile version