Site icon Samagra Bharat News website

पिछले 24 घंटे में मिले 42,982 नए कोरोना संक्रमित, 533 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5 अगस्त। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बीते दिनों कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिली थी लेकिन एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 42,982 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और 533 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसी दौरान 41,726 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। अबतक 3,09,74,748 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 4,11,076 एक्टिव मामले हैं और अबतक कोरोना संक्रमण से 4,26,290 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि केरल से प्रतिदिन बीते सप्ताह से 20 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं केरल, हिमाचल प्रदेश सहित 8 जिलों में कोरोना का R-Value 1 प्रतिशत से ज्यादा है।

Exit mobile version