Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि को दी मंजूरी

PM Shri Narendra Modi approves ex-gratia amount from PMNRF for rain and flood victims of Madhya Pradesh

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता , 5 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने को मंजूरी दी है। उन्होंने घायलों को भी 50,000 रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है।

पीएमओ द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया है, ‘पीएम @narendramodi ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को भी 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी।’

Exit mobile version