Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 5 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतने पर भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस शानदार जीत से टीम ने पूरे देश और खासतौर से हमारे युवाओं को जोश से भर दिया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः  “ऐतिहासिक! यह दिन हर भारतीय के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

कांस्य पदक घर लाने के लिये हमारी पुरुषों की हॉकी टीम को बधाई। इस शानदार जीत से उन लोगों ने पूरे देश का और खासतौर से हमारे युवाओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है और वे जोश से भर उठे हैं। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।”

Exit mobile version