Site icon Samagra Bharat News website

टिहरी बांध प्रभावित 61 ग्रामीणों को कृषि एवं आवासीय भूखंड आवंटित

समग्र समाचार सेवा
नई टिहरी, 6 अगस्त। टिहरी बांध प्रभावित 61 ग्रामीणों को पारदर्शी तरीके से कृषि एवं आवासीय भूखंड आवंटित किए गए। लाॅटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई। शुक्रवार को नई टिहरी में बांध परियोजना के आरएल 835 तक प्रभावित पात्र 61 ग्रामीणों को लाॅटरी के माध्यम से कृषि एवं आवासीय भूखण्ड पुनर्वास निदेशक और जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की उपस्थिति में आवंटित किए गए।

बताते चलें कि पुनर्वास निदेशक के प्रयासों से 28 अगस्त 2015 के बाद टिहरी बांध विस्थापितों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से वीडियोग्राफी के साथ लाॅटरी के माध्यम से भूखण्ड आवंटित किए गए। आवंटन से पूर्व प्रक्रिया के बारे में संबंधित लोगों को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद ही लाॅटरी प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम पाली में 29 पात्र काश्तकारों में से 24 को कृषि एवं आवास के साथ ही 5 को केवल कृषि भूखंड आवंटित हुए। जबकि दूसरी पाली में 32 आवासीय भूखंड लाॅटरी के माध्यम से आवंटित हुए। इस दौरान पुनर्वास और टीएचडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे

Exit mobile version