Site icon Samagra Bharat News website

उत्तरकाशी पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंर्तगत लाभार्थियों के हुए साक्षात्कार

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तरकाशी जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंर्तगत लाभार्थियों के साक्षात्कार हुए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के साथ ही ट्रैकिंग ट्रेक्शन सेंटर योजना के लाभार्थियों का चयन किया गया l

वाहन मद में 05 आवेदनों मे से 04 आवेदक एवं गैरवाहन मद में 03 आवेदनों मे से 01आवेदक का चयन किया गया। वाहन मद में 1 आवेदक व गैर वाहन मद में 02 आवेदक साक्षात्कार में अनुपस्थित रहे। जिन्हें आगामी बैठक में समिति द्वारा सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया गया।

वहीं दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना के तहत कुल 17 आवेदन प्राप्त हुये। जिसमें 12 आवेदक साक्षात्कार में उपस्थित रहे जिन्हें जिला स्क्रीनिंग कमेटी’’ द्वारा चयनित किया गया तथा शेष 05 आवेदनों को आगामी बैठक में सम्मिलित किये जाने का निर्णय लिया गया। ट्रैकिंग ट्रॅक्शन सेन्टर योजना में 19 आवेदन उपलब्ध हुये कमेटी द्वारा सभी आवेदकों का चयन किया गया।

Exit mobile version