Site icon Samagra Bharat News website

गुजरात: झोपड़ी में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 8 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 9 अगस्त। गुजरात के अमरेली में बड़ा सड़क हादसा देखने को मिली है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुस गई. इस दौरान झोपड़ी में सो रहे 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया कि मरने वालों में 8 और 13 साल के 2 बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा बधादा गांव में हुआ है और इस घटना में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण घो दिया और ट्रक सड़क के ही किनारे बनी एक झोपड़ी में जा घुसा. झोपड़ी में 10 लोग सो रहे थे. इसमें से 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं।

Exit mobile version