Site icon Samagra Bharat News website

बर्थडे की इस हरकत पर जमकर ट्रोल हुई काजोल, लोग बोले- घमंडी औरत…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अगस्त। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल अक्सर किसी न किसी वजह से ख़बरों में रहती हैं. नब्बे के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रही काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. काजोल पर यूं तो लोगों ने खूब प्यार बरसाया है मगर इस बार वो अपनी किसी हरकत की वजह से निशाने पर आ गई हैं।
काजोल ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया है. जन्मदिन के मौके पर पूरे देश ने उन्हें बधाई दी और इसी सिलसिले में कुछ आउटस्टेशन फैन्स उनके घर के बाहर केक लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान पपराजी और मीडियाकर्मी भी पहुंच गए थे. काजोल ने घर के बाहर आकर केक भी काटा मगर उनके व्यवहार और उनकी बॉडी लैंग्वेज ने फैन्स को निराश कर दिया।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें काजोल बिना मन के केक काटती हुईं नज़र आ रही हैं. इस वीडियो की वजह से लोगों ने काजोल को खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया. इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

दरअसल केक काटते समय काजोल की जो बॉडी लैंग्वेज थी, वह कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. काजोल के बॉडी लैंग्वेज को देख कर लग रहा है कि उन्हें इन चीज़ों में इंटरेस्ट नहीं है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब केक लाने वाले फैन ने सेल्फी के लिए बोला तो उन्होंने मना कर दिया. हालांकि बाद में घर के अंदर से आकर काजोल ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई.

इस वीडियो पर लोगों ने खूब गुस्सा ज़ाहिर किया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पैसा, टाइम और मेहनत ऐसे लोगों पर क्यों वेस्ट करना, जो केयर भी नहीं करते?’. एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘वह बिलकुल भी खुश नहीं लग रही है. बेचारे लोग अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं’. वहीं कुछ लोग काजोल को घमंडी भी कहते हुए नजर आ रहे हैं.

Exit mobile version